ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े का निस्तारण होगा
ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े का निस्तारण होगा

ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े का निस्तारण होगा

पौड़ी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। कोटद्वार में अस्थायी ट्रेंचिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाली जनता को कूड़े की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। नगर निगम ने कूड़े की छंटाई के लिए बॉयो रेमिडिएशन मशीन लगाई है। शुक्रवार को महापौर हेमलता नेगी ने इस मशीन की शुरुआत की। नगर आयुक्त पीएल शाह के मुताबिक यह मशीन करीब छह लाख रुपये की है। एक घंटे में करीब पांच टन कूड़े की छंटाई करेगी। इस मशीन के माध्यम से खाद, प्लास्टिक व पत्थर आदि को अलग-अलग किया जाएगा। कूड़े से अलग किए गए प्लास्टिक आदि के लिए निविदा निकालकर तैयार खाद की बिक्री की जाएगी। इससे निगम की आय में भी वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि अभी तक नगर निगम स्थायी ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन नहीं तलाश कर पाया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in