चंबा पालिका ने नगरवासियों के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर
चंबा पालिका ने नगरवासियों के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

चंबा पालिका ने नगरवासियों के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

नई टिहरी, 06 अगस्त (हि.स.)। नगरपालिका चंबा ने नगर क्षेत्र की समस्याओं के लिए टोल एक फ्री हेल्पलाइन शुरू की है। अब नगरवासी घर बैठे ही हेल्पलाइन नंबर पर अपनी की समस्याओं को दर्ज करवा सकते हैं। गुरुवार को टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ करते हुए पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने कहा कि नगरवासियों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार पालिका दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते है। हेल्पलाइन सेवा शुरू होने से नगरवासियों की भागदौड़ बचेगी और करोना महामारी में वे अपने घर पर सुरक्षित रहे सकेंगे। लोग अपनी समस्या टोल फ्री नंबर 18001036473 पर दर्ज करवा सकते हैं। मौके पर ईओ एसपी जोशी, सभासद शक्ति जोशी, विकास बहुगुणा, जगदीश सकलानी, कृष्ण प्रसाद सेमवाल, राजवीर पंवार, ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश तिवारी, पवन सिंह, हरीश भट्ट, गब्बर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in