गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्र इंडक्शन कार्यक्रम शुरू
गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्र इंडक्शन कार्यक्रम शुरू

गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्र इंडक्शन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार, 15 दिसम्बर (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा निर्देशित छह दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री की उपस्थिति में हुआ। संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज मदान ने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए एआईसीटीई द्वारा निर्देशित उत्पादन कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कार्यक्रम में होने वाले विभिन्न व्याख्यानों के बारे में परिचय दिया। कार्यक्रम के संचालक डॉ देवेंद्र सिंह एवं सह संचालक प्रवीण कुमार पांडे ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विपुल शर्मा ने आधुनिक युग में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के योगदान की चर्चा की। मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष संजीव कुमार लांबा ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. दिनेश भट्ट ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनका गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में स्वागत किया। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक के रूप में डॉ. सुयश भारद्वाज, डॉ. निशांत कुमार, अश्वनी, विकास देशवाल, प्रतीक अग्रवाल, अमरीश कुमार, अंकुश शर्मा, डॉ. अमन त्यागी, आशीष धमान्दा ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में डॉ लोकेश जोशी, डॉ अजय कुमार, डॉ विवेक गोयल, डॉ शोभित वास्तव, बृजेश कुमार, विवुध फोरे आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in