कांग्रेस बेरोजगारों की उपेक्षा के लिए माफी मांगे: बंशीधर भगत
कांग्रेस बेरोजगारों की उपेक्षा के लिए माफी मांगे: बंशीधर भगत

कांग्रेस बेरोजगारों की उपेक्षा के लिए माफी मांगे: बंशीधर भगत

देहरादून, 15 अक्टूबर (हि.स.)। बेराजगारों पर भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस खुद ही घिर गई है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा रोज़गार को मुद्दा बनाने पर उन्हें घेरा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की उपेक्षा के लिए कांग्रेस माफी मांगे। भगत ने कहा कि हरिद्वार में परिक्रमा यात्रा करने की योजना कांग्रेस के मानसिक दीवालियेपन का प्रतीक है। बेहतर होगा कि हरीश रावत उत्तराखंड में रोज़गार अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार यात्रा निकालें। गुरुवार को एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार रोज़गार अभियान चला रही है। वर्तमान वर्ष को रोज़गार वर्ष घोषित किया गया है। भगत ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के नेतृत्व में सरकारी, सार्वजनिक व निजीक्षेत्र में लाखों रोज़गार पैदा हुए और विभिन्न क्षेत्रों में सात लाख से अधिक रोज़गार उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2017 से सितम्बर 2020 तक विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 7 लाख 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया गया। इनमें से नियमित रोजगार लगभग 16 हजार, आउटसोर्स/अनुबंधात्मक रोजगार लगभग 1 लाख 15 हजार और स्वयं उद्यमिता/प्राईवेट निवेश से प्रदान/निर्माणाधीन परियोजनाओं से रोजगार लगभग 5 लाख 80 हजार है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की गई भर्तियों की दृष्टि से कांग्रेस शासन में वर्ष 2014 से 2017 तक कुल 08 परीक्षाएं आयेाजित की गईं जिनमें 801 पदों पर चयन पूर्ण किया गया। जबकि वर्ष 2017 से 2020 तक कुल 59 परीक्षाएं आयोजित की गईं जिनमें 6000 पदों पर चयन पूर्ण किया गया। वर्तमान में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 7200 पदों पर अधियाचन/भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। इसके अलावा मनरेगा में प्रति वर्ष 6 लाख लोगों को रोजगार दिया जाता है। कोविड के दौरान इसमें अतिरिक्त रोजगार दिया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 84 हजार अतिरिक्त परिवारों (2 लाख अतिरिक्त श्रमिकों) को रोजगार दिया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 170 करोड़ रूपए अतिरिक्त व्यय किए गए हैं। आगामी तीन माह में कैम्पा के अंतर्गत 40 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना है। भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार के शानदार कार्यों से कांग्रेस नेता परेशान हैं। इसी कारण कांग्रेस नेता एक बार फिर झूठ बोलने व जनता को भ्रमित करने का अपना पुराना हथकंडा अपनाने लगे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/साकेती-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in