कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला, मासूम को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला, मासूम को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला, मासूम को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 26 दिसम्बर (हि. स.)। कांग्रेस ने हरिद्वार में अबोध बालिका के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शनिवार शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से घंटा घर तक कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने मासूम के कातिलों को कड़ी सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च में विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, आयेंद्र शर्मा, संजय पालीवाल, ताहिर अली, लालचंद शर्मा, गरिमा महरा दसौनी, डाॅ. बलवन्त सिंह, महंत विनय सारस्वत आदि ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in