कांग्रेस आत्मावलोकन करे:  बंशीधर भगत
कांग्रेस आत्मावलोकन करे: बंशीधर भगत

कांग्रेस आत्मावलोकन करे: बंशीधर भगत

देहरादून, 18 दिसम्बर (हि.स.)। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस को आत्मावलोकन की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात पर मंथन करने की जरूर करना चाहिए कि वह सरकार में होने के बावजूद चुनाव में 11 विधायकों पर सिमट गई। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में आबकारी, खनन तथा सभी विभागों में हुए घोटालों की तस्वीर सामने आयी थी। जनता ने अराजकता का राज देखा था। क्या कांग्रेस इसे भूल गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के के चार साल पूरे होने को हैं, लेकिन अभी तक भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नही आया है। यह मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जीरो टॉलरेन्स नीति का परिणाम है। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस नेपथ्य की ओर जा रही है। इसलिए कांग्रेस अपने वजूद को बचाने के लिए रचनात्मक विपक्ष के बजाए विरोध की राजनीति कर रही है। कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर है। कांग्रेस में फिलहाल तीन खेमे चल रहे हैं। एक राजीव भवन से, दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के जाखन स्थित आवास से व तीसरा हल्द्वानी से नेता प्रतिपक्ष चला रही हैं। सभी अपने नंबर आगे करने के फेर में सरकार पर आरोपो की झड़ी लगा रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in