ऋषिकेश के सौंदर्यकरण का प्लान तैयार: अनीता ममगांई
ऋषिकेश के सौंदर्यकरण का प्लान तैयार: अनीता ममगांई

ऋषिकेश के सौंदर्यकरण का प्लान तैयार: अनीता ममगांई

ऋषिकेश, 09सितम्बर (हि.स.)। महापौर अनीता ममगांई ने बुधवार को कहा है कि नगर निगम ने तीर्थ और योग नगरी ऋषिकेश के सौंर्दयकरण का प्लान तैयार कर लिया है। गंगा तट को बनारस के गंगाघाट की तरह विकसित किया जाएगा। शहर की खूबसूरती के लिए वॉल पेंटिंग का सहारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम ने नमामि गंगे को साढ़े ग्यारह लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। शहर की दीवारों, प्रमुख रास्तों और मुख्य स्थानों पर स्वच्छता, योग, सांस्कृतिक, पौराणिक और शिक्षाप्रद वॉल पेंटिंग लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट एवं आस्था पथ पर सेल्फी प्वाइंट बनेंगे।स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी चौक एवं आईएसबीटी परिसर में नंदा देवी राज यात्रा और योग से संबंधित चित्र बनवाये जायेंगे। गंगा तटों पर हरियाली बढ़ाई जाएगी। त्रिवेणी घाट और आस्था पथ पर उत्तराखंड की धरोहर को दर्शाते बेंच भी लगाए जाएंगे। उत्तराखंड के वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ, और राणसिंघा के चित्रों की सहायता से पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in