उत्तराखंड कांग्रेस ने स्थल तोड़ने पर राज्यभर में सरकार का फूंका पुतला
उत्तराखंड कांग्रेस ने स्थल तोड़ने पर राज्यभर में सरकार का फूंका पुतला

उत्तराखंड कांग्रेस ने स्थल तोड़ने पर राज्यभर में सरकार का फूंका पुतला

देहरादून, 22 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य आन्दोलन के शहीदों की स्मृति में निर्मित ऋषिकेश में शहीद स्मारक को अतिक्रमण के नाम पर तोड़े जाने की कार्रवाई के खिलाफ राज्य सरकार का प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने देहरादून के ऐस्लेहाॅल चौक पर भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा राज्य की सत्ता में काबिज हुई है उसने राज्य निर्माण आन्दोनकारियों की भावनाओं को कुचलने का ही काम किया है।आन्दोलनकारियों का लगातार अपमान करती आ रही है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर ऋषिकेश में शहीद स्मारक को तोड़ने की कार्रवाई भाजपा सरकार की आन्दोलनकारी विरोधी नीति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीद स्मारक को तोड़े जाने और राज्य आन्दोलन के शहीदों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रीतम सिंह ने यह भी दोहराया कि भाजपा ने राज्यवासियों को छलने का काम किया है। पहले राजधानी के नाम पर और अब राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आन्दोनकारियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के साथ ही गठित दो अन्य राज्यों को उनकी स्थायी राजधानी दे दी गई। परन्तु उत्तराखण्ड राज्य को उसकी राजधानी से वंचित रखा गया तथा आज तक लगातार गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश स्थित शहीद स्मारक को तोड़ने के राज्य सरकार के फैसले से राज्य आन्दोलनकारी ही नहीं पूरे उत्तराखण्डवासी काफी आहत हैं। राज्य आन्दोलनकारियों का अपमान कांग्रेस पार्टी कतई सहन नहीं करेगी तथा इसका सडकों पर उतर कर विरोध करेगी। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in