उत्तराखंड
युवक चार दिन से लापता, पुलिस चौकी का घेराव
हल्द्वानी, 03 मार्च (हि.स.)। राजपुरा क्षेत्र निवासी रोहित पुत्र गोपाल चार दिन से लापता है। पुलिस अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इससे नाराज नगर वाल्मीकि पंचायत सभा उप सरपंच अमरदीप वाल्मीकि, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव दिनेश रंधावा, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश, महामंत्री चैधरी, रामू भारती, रवि कुमार चंडालिया, मुकेश गुड्डू, श्याम डिस्को, विजयपाल भगत, शम्मी भाई, रोहित मर्सी, आजाद मशी, चमन उस्ताद एवं मां चामुंडा एकता कमेटी वाल्मीकि संस्था के रोहित टांक, सुमित कुमार, राहुल नितिन, गौरव, आकाश आदि ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद