back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवा कांग्रेस ने सीएमओ का पुतला फूंका

रुद्रपुर, 02 जून(हि. स.)। शहर की अलायंस कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता के घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीकाकरण करने का मामला तूल पकड़ गया है। युवा कांग्रेस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निलंबित करने की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका। इस बीच पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने तीन दिन के भीतर इस मामले में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी दफ्तर पर धरना देने की घोषणा की है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वास्थ्य विभाग की टीम एक भाजपा नेता के घर टीकाकरण करके लौट रही थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग विपक्ष के निशाने पर आ गया है। युवा कांग्रेस ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने सीएमओ डॉक्टर डीएस पंचपाल का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू निषाद ने सीएमओ को निलंबित करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में सौरव बेहड़, राघव सिंह, पिंटू आदि मौजूद थे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भी भाजपा नेताओं के घर जाकर टीकाकरण करने के मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि लोग टीकाकरण के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं लेकिन दूसरी तरफ सत्ता के दबाब में स्वास्थ्य कर्मी भाजपा नेताओं के घरों में जाकर टीकाकरण कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर 3 दिन के भीतर इस मामले के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विजय आहूजा

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵