back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवा पत्रकारों ने पुलिस कम्‍युनिटी बास्‍केट को उपलब्ध कराया राशन

पौड़ी, 14 मई (हि.स.)। युवा पत्रकारों ने शुक्रवार को पौड़ी पुलिस की कोतवाली में स्थापित कम्युनिटी बास्केट को राशन उपलब्ध कराया है। इसे पुलिस जरूरतमंदों में वितरित करेगी। इन युवा पत्रकारों का कहना है कि पुलिस की कम्युनिटी बास्केट में समय -सयम पर राशन उपलब्ध कराए जाने का प्रयास जारी रहेगा। पत्रकारों ने पुलिस की कम्युनिटी बास्केट पहल को जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बताया। इस बास्केट में कोई भी मदद कर सकता है। पुलिस जरूरतमंदों के घर -घर जाकर राशन बांट रही है। लोग इस पहल की खूब सराहना कर रहे हैं। कोतवाल विनोइ गुसाई ने बताया कि बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी पुलिस को राशन आदि उपलब्ध करा रहे हैं। युवा पत्रकार व स्टेट प्रेस क्लब के सदस्य सिधान्त उनियाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए कम्युनिटी बास्केट एक बेहतर माध्यम है। गढ़वाल प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव खञी,उपाध्यक्ष मनोहर बिष्ट,सचिव मुकेश बछेती, कोषाध्यक्ष दीपक बडथ्वाल व प्रदीप नेगी ने कम्युनिटी बास्केट में राशन उपलब्ध कराया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राज

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵