back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

हरिद्वार, 31 मई (हि.स.)। विश्व हिंदू महासंघ उत्तराखंड इकाई द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ की श्री अवधूत मंडल आश्रम में संपन्न हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 4 जून से 10 जून तक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक 4 जून को बधाइयां ,5 जून को दीपोत्सव, पौधरोपण ,भजन संध्या, 6 जून को दीन दुखियों की सेवा, योग कार्य, 7 जून को रुद्राभिषेक, ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप, 8 जून को गोसेवा, हनुमान चालीसा का पाठ, 9 जून को वेबिनार, हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय तथा 10 जून को यज्ञ, हवन तथा संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी स्वामी संतोषानन्द महाराज, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, जिला महामंत्री अमित कोशिक, जिला मंत्री अमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, विजय गर्ग, संजय बंसल, प्रदेश मंत्री डा.कपिल शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार कपूर आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...