yoga-practiced-at-sridev-suman-university
yoga-practiced-at-sridev-suman-university

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में किया योगाभ्यास

नई टिहरी, 21 जून (हि.स.)। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुलपति डा. पीपी ध्यानी की वर्चुअल मौजूदगी में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यालय पहुंच कर योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में डा. बीएल आर्य, हेमराज चौहान, कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह नेगी, जसवन्त बिष्ट, रणजीत रावत, अभिषेक, आशीष, मनोज, तेजप्रकाश चमोला, कुलदीप सिंह, उपेन्द्र नेगी, वृजमोहन आदि ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in