yamunotri-national-highway-is-closed-for-four-days
yamunotri-national-highway-is-closed-for-four-days

चार दिन से बंद है यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

उत्तरकाशी, 23 मई (हि.स.) । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पिछले चार दिन से बंद है। इस वजह से रविवार को भी गीठ पट्टी के दर्जनों गांवों का सम्पर्क तहसील मुख्यालय से कटा रहा। यहां के ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 19-20 मई को हुई भारी बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद लैंड भू-स्खलन की वजह से बंद हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि हाईवे को सुचारू करने के लिए एनएच विभाग की मशीनरी कार्य कर रही है। उम्मीद है कि शाम तक मार्ग खुल जाएगा। मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे चार स्थानों पर बंद हो गया था। इसमें से तीन स्थानों पर आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। किसाला के समीप खनेड़ापुल पर चार दिन बाद भी हाईवे सुचारू नहीं हो पाया है। हिन्दुस्थान समाचार /चिरंजीव सेमवाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in