रुद्रपुर, 28 जून (हि. स.)। उत्तराखंड पुलिस विभाग में 2001 और 2002 में भर्ती हुए पुलिस कर्मियों का 4600 ग्रेड पे करवाने के आदेश को कैबिनेट में पारित कराए जाने की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाओं ने विधायक राजकुमार ठुकराल को ज्ञापन सौंपा है। विधायक ठुकराल ने कहा कि सभी विधायक मिल कर सरकार पर दबाव बनाएंगे तो उनकी मांग जरूर पूरी होगी। विधायक ने कहा कि इस संदर्भ में 27 मई को वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई बढ़ चुकी है। ऐसे में पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों का पे ग्रेड बढ़ना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ विजय आहूजा




