ऋषिकेश, 14 मई (हि.स.)। रामायण प्रसाद समिति ऋषिकेश और ब्राह्मण सभा द्वारा ब्राह्मण सभा द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। शुक्रवार को परशुराम चौक पर स्थित भगवान परशुराम महाराज की जयंती सूक्ष्म रूप में सभी क्षेत्रीय प्रतिनिधियों द्वारा कोविड-19 का ध्यान रखते हुए मनाई गई। इस दौरान भगवान परशुराम महाराज से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कोरोना महामारी से जल्द छुटकारा दिलाए जाने की कामना भी की गई। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन कर भगवान को गंगाजल से स्नान कराए जाने के साथ पूजा -अर्चना कर पुष्प माला पहनाई गई। भगवान परशुराम जी महाराज की आरती कर सभी ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पंडित रवि शास्त्री ने कहा कि आज पावन शुभ है। आज ही के दिन अक्षय तृतीया का होना और परशुराम जयंती का होना आने वाले समय के लिए शुभ लक्षण है । भगवान परशुराम भगवान ने हमेशा काम -क्रोध- लोभ -मोह का संहार किया है। भगवान परशुराम ने सदैव सत्य का साथ एवं सत्य मार्ग में चलने का आदर्श स्थापित किया है। इस अवसर पर रामायण प्रचार समिति के पंडित रवि शास्त्री ,गोपाल सती नगर निगम र्षद शिव कुमार गौतम, रमाकांत भारद्वाज ,राकेश शर्मा ,कांता प्रसाद भट्ट ,दुर्गेश कुमार , प्रेम , पंडित धीरज पंत, राधेश्याम शर्मा, रमाकांत भारद्वाज आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम