vyapar-mandal-elections-will-be-held-soon-chowdhary
vyapar-mandal-elections-will-be-held-soon-chowdhary

व्यापार मंडल चुनाव जल्द होंगेः चौधरी

हरिद्वार, 18 जून (हि.स.)। प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक कनखल स्थित भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी के आवास पर हुई। बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि जल्द ही हरिद्वार शहर के चुनाव कराए जाएंगे। इसमें प्रत्येक दुकानदार वोट करेगा। सभी जिलों में मुख्यालय और शहर में चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार शहर व्यापार मंडल को राजनेताओं के चंगुल से मुक्त कराया जाएगा। कुछ व्यापारी निजी स्वार्थों को सिद्ध करने के लिए खुद को और व्यापार मंडल को गिरवी रखते हैं। लॉकडाउन खुलते ही चुनाव प्रकिया शुरू होगी। संरक्षक अशोक त्रिपाठी और श्रीकांत वशिष्ठ ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करे। बिजली-पानी और स्कूलों की फीस माफ करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति सुदीश सोतरिय, संरक्षक करणेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा, कार्यवाहक अध्यक्ष महानगर प्रवीण शर्मा, शहर अध्यक्ष जतींन हांडा, दीपक गोनियल, विशालमूर्ति भट्ट, सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, आदेश मारवाड़ी, शिवालिक शहर अध्यक्ष विभास सिन्हा आदि उपस्तिथ रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in