सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज में 10वीं-12वीं में विदुषी व तनीषा ने किया टॉप
सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज में 10वीं-12वीं में विदुषी व तनीषा ने किया टॉप

सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज में 10वीं-12वीं में विदुषी व तनीषा ने किया टॉप

नैनीताल, 10 जुलाई (हि.स.)। आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में नगर के सेंट मेरीज कान्वेंट कॉलेज की तनीषा कौर सेठी ने 97.25 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। इसके अलावा स्कंदिता तिवारी ने 97 फीसदी व सेरेना मैथ्यू ने 94 फीसदी अंक पाकर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। इसके अलावा 10वीं कक्षा में विदुषी साह ने 95.8 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा भूमिका भनौट ने 95.6 तथा साक्षी बिष्ट ने 94.6 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। बताया गया है कि 98 छात्राओं ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें से 20 छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किये हैं। वहीं सेंट जोसफ कॉलेज में 10वीं में देव बवाड़ी ने 96.8, उत्कर्ष सती ने 95.8 व गर्वित कांडपाल ने 95.6 फीसदी जबकि 12वीं के विज्ञान वर्ग में आदित्य साह ने 96.75, भूमिक रावत ने 96 व विनय नगरकोटी ने 92.7 फीसदी और वाणिज्य वर्ग में तनिष्क छावड़ा व लोकेश मेलकानी ने 85.5, कुशाग्र सिंह ने 83.25 व अमन साबरी ने 83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि मानविकी वर्ग में भूपेश साह ने 88, शौर्य वर्धन मेहरा ने 81.75 व कृष्ण शर्मा ने 78.25 फीसदी अंकों के साथ प्रथम तीन स्थान प्राप्त किये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in