vat-savitri-vrat-suhagins-worship-for-husband39s-long-life
vat-savitri-vrat-suhagins-worship-for-husband39s-long-life

वट सावित्री व्रत: सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए की पूजा

हरिद्वार, 10 जून (हि.स.)। तीर्थनगरी हरिद्वार में वट सावित्री पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी। वट सावित्री व्रत के मौके पर महिलाओं ने सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्ष की पूजा कर परिवार के सुख-शांति के साथ-साथ पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठ कर सत्यवान और सावित्री की कथा को भी सुना। मान्यता के अनुसार वट वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। जो सुहागिन महिलाएं वट सावित्री के मौके पर विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं, कलावा और सूत लपेटती हैं, उनकी सभी मनोवांछित इच्छा पूरी होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो पत्नी इस व्रत को सच्ची श्रद्धा के साथ रखती है उसे न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि उनके पति के सभी कष्ट भी दूर हो जाते हैं। वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा पाठ किया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in