back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड को केंद्र सरकार पर्यटन विकास के लिए देने जा रही 100 करोड़ रुपये

केंद्र की मोदी सरकार ने उत्‍तराखण्‍ड के तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन विकास कार्यों के लिए पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता के तहत 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्‍तराखण्‍ड के तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन विकास कार्यों के लिए पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता के तहत 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं और पहली किश्त के रूप में 66 करोड़ रुपये इस राज्‍य को दे भी दिए गए । केंद्र सरकार का मूल उद्देश्‍य है कि उत्‍तराखण्‍ड में पर्यटन से जुड़ी विकास योजनाओं पर हो रहे खर्चे में कोई कमी नहीं आना चाहिए और सभी कार्य अपने तय समय में पूरे होने चाहिए। अब केंद्र की इस पहल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है। 

केंद्र ने पूरी तरह से स्‍वीकार कर लिया है

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने तीर्थस्थल ऋषिकेश में विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए पहली किस्त जारी करने के साथ यह भी बता दिया है कि योजना की दूसरी किश्त में 34 करोड़ रुपये की प्रथम चरण की सहायता 75 प्रतिशत खर्च होने पर उत्‍ताखण्‍ड को दे दी जाएगी। इस संबंध में बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्यटन विकास योजना के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय सहायता पाने के लिए भी काफी समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इस मुद्दे को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने भी उठाया था, मुख्यमंत्री धामी का कहना था कि विशेष वित्तीय सहायता से ऋषिकेश को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाना है, जिसे कि केंद्र ने पूरी तरह से स्‍वीकार कर लिया है। इस संबंध में यह भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि आगे केंद्र सरकार इस 100 करोड़ की राशि पूरी देने के बाद आगे फिर से 100 करोड़ की राशि उत्‍तराखण्‍ड के पर्यटन विकास के लिए आवंटिक कर सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...