back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड: छह आईएएस और दो पीसीएस के तबादले

देहरादून, 18 जून (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को छह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दो राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) सहित कुल आठ अधिकारियों के प्रशासनिक दायित्वों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के अनु सचिव हनुमान प्रसाद की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में आईएएस आशीष कुमार चौहान से एमडी परिवहन निगम का चार्ज हटा कर अभिषेक रोहिल्ला को एमडी परिवहन निगम को जिम्मेदारी दी गई है। नरेन्द्र सिंह भंडारी को एमडी कुमाऊं मंडल विकास निगम और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वरुण चौधरी को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी और संदीप तिवारी को नैनीताल मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अंशुल सिंह के डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर के पद पर 9 जून को किए गए स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है। कमिश्नर गन्ना एवं चीनी काशीपुर का अतिरिक्त चार्ज पीसीएस ललित मोहन रयाल से हटा लिया गया है। आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर का चार्ज हंसा दत्त पांडे को दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵