back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarakhand Rain: जोशीमठ में कई जगह बादल फटा, गरुड़गंगा, पीपलकोटी से मायापुर तक भारी तबाही

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड के जोशीमठ और आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बरसात के बीच रात को गरुड़ गंगा में भी बादल फटने से भारी तबाही हुई है। गरुड़ गंगा लॉज नदी के किनारे दो मकान नदी में बह गए।

जोशीमठ, हि.स.। उत्तराखंड में शुक्रवार देर रात से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश के कारण नदियां ऊफान पर आ गई हैं। इसके साथ कई जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। जोशीमठ और आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बरसात के बीच रात को गरुड़ गंगा में भी बादल फटने से भारी तबाही हुई है। गरुड़ गंगा लॉज नदी के किनारे दो मकान नदी में बह गए। इस प्राकृतिक आपदा से पीपलकोटी से मायापुर तक कोहराम मच गया।

नदी में बह गए मकान

गरुड़ गंगा पाखी निवासी भुवनेश जोशी के अनुसार रणजीत सिंह राणा, दरवान सिंह एवं धन सिंह के मकान नदी में बह गए हैं। ग्राम पंचायत पाखी के विभिन्न तोक खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पाखी के ऊपर जमीन धंसने के कारण गांव में पानी भर गया है। लोग दहशत में है। गरुड़ गंगा नदी के किनारे योगेश नेगी के दो मकान, गरुड़ गंगा मंदिर एवं पुल भी खतरे की जद में आ गए हैं।

एक व्यक्ति की गई जान

नगर पंचायत पीपलकोटी के कई वाहन मलबे में दब गए हैं। एक व्यक्ति की बह जाने की सूचना है। पंचायत कार्यालय के पीछे बने पर्यावरण मित्रों के आवास में मलबा घुसने से काफी नुकसान हुआ है। सामान, मुर्गियां व अन्य जानवर मलबे में दफन हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल साह ने बताया कि अगथला के एक दुकानदार के भी बहने की सूचना है। यह तबाही बादल फटने से हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...