uttarakhand-has-been-struggling-for-the-problems-of-uttarakhand-juyal
uttarakhand-has-been-struggling-for-the-problems-of-uttarakhand-juyal

उत्तराखंड की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहा है उक्रांद: जुयाल

पौड़ी, 11 अप्रैल (हि.स.) उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र जुयाल ने रविवार को कहा है कि यूकेडी हमेशा राज्य की समस्याओं के लिए संघर्षरत रही है। यूकेडी सिर्फ उत्तराखंड की समस्याओं पर ही केंद्रित रही है। राज्य आंदोलन हो या राज्य गठन के बाद जन समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष, यूकेडी हमेशा मुखर रही है। उन्होंने यह बात बदरीनाथ धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। जुयाल ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने बारी- बारी से उत्तराखंड के निवासियों को ठगा है। अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी यहां के निवासियों को भ्रमित कर रही है। इस बार जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। उक्रांद आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इस दौरान जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। मनमोहन पंत को दूसरी बार जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। विपिन रावत को जिला महामंत्री, अशोक कुकसाल को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार अनु को प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, आलाेक नवानी को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नामित किया गया। मनमोहन पंत ने कहा कि 15 दिन के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राज/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in