back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उतराखंड: भाजपा विधाय​क दल की थोड़ी देर में होगी बैठक

उतराखंड: भाजपा विधायक दल की थोड़ी देर में होगी बैठक देहरादून, 10 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक पार्टी मुख्यालय में शुरू होने वाली है। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का चयन हो सकता है। बैठक में राज्य से भाजपा के सभी सांसद भी शामिल हो सकते हैं। बुधवार सुबह बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में प्रमुख तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,राज्य के सभी पांचों सांसद और पार्टी से जुड़े करीब 57 विधायक बैठक भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक से पहले केन्द्रीय पर्यवेक्षक और राज्य प्रभारी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिल सकते हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम ही देहरादून पहुंच गए थे। वे बीजापुर राज्य अतिथि गृह में ठहरे हुए है। मंगलवार देर रात बीजापुर सेफ हाउस में केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह से करीब 20 विधायकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब, मंत्रिमंडल के कुछ चेहरे बदलने की भी कयासबाजी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिनों से चल रहे नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम सवा चार बजे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को नए नेता को नाम को लेकर होगा। बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को लेकर आज फैसला किया जाएगा। मुूख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल-यूएसनगर के सांसद अजय भट्ट, राज्य मंत्री धन सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नाम चर्चाओं में चल रहे हैं। हालांकि संभावित दावेदारों के साथ ही प्रदेश नेतृत्व को इसकी भनक नहीं है। विभिन्न खेमों में अभी सीएम को लेकर पांच नाम चर्चाओं में तैर रहे हैं। भाजपा के एक खेमे में गढ़वाल सांसद तीरथ रावत के नाम की भी चर्चा चल रही है। विधानमंडल दल में शामिल होने के लिए सभी सांसद, विधायक देहरादून में मौजूद हैं। पार्टी के कुछ नेता तो दो-दो उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा उड़ा रहे हैं। हालांकि छोटे से प्रदेश में ऐसा कर भाजपा जनता की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...