uttarakhand-45-places-vanagni-6315-hectares-of-forest-affected
uttarakhand-45-places-vanagni-6315-hectares-of-forest-affected

उत्तराखंड: 45 जगह वनाग्नि, 63.15 हेक्टेयर वन प्रभावित

देहरादून, 04 मई (हि.स.)। प्रदेश में वनाग्नि की घटनाएं एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। मंगलवार शाम चार बजे तक कुल 45 स्थानों पर वनाग्नि की घटनाओं हुई, जिसमे कुल 63.15 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित और 1,40150 रुपये की आर्थिक क्षति हुई। कोई मानव और पशुहानि नहीं हुई है। वनाग्नि एवं राज्य आपदा प्रबंधन के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 12 घंटे में कुल 45 वनाग्नि की घटनाएं हुई। इनमें से कुमाऊं वन क्षेत्र में 30 और वन्य जीव क्षेत्र में 15 जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। 63.15 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इन घटनाओं में 1,40150 रुपये की क्षति हुई। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि मान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह के समय गढ़वाल में 6 वनाग्नि पर काबू पा लिया गया है। बताया कि एक मई से 4 मई तक वनाग्नि की कुल 79 घटनाएं हुई हैं, जिनमें 4109.46 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है और इनसे 1,93885 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in