ukranda-and-aap-workers-arrive-to-support-manu-maharani-hotel-management
ukranda-and-aap-workers-arrive-to-support-manu-maharani-hotel-management

मनु महारानी होटल प्रबंधन के खिलाफ समर्थन देने पहुंचे उक्रांद व आप कार्यकर्ता

नैनीताल, 18 मार्च (हि.स.)। नगर के मनु महारानी होटल से हटाये गए आंदोलित कर्मियों का पुराने घोड़ा स्टेंट पार्क पर चल रहा क्रमिक अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को किशन सिंह बगडवाल, महेंद्र पाल सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल व केएल आर्य तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली सहित अन्य कार्यकर्ता आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलित कर्मियों को समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान आंदोलित कर्मियों ने भी होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़े शब्दों का प्रयोग करते हठधर्मिता का आरोप लगाया। हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ.नवीन जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in