back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उक्रांद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया

देहरादून, 16 जून (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने बुधवार को प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि देश के साथ उत्तराखंड भी आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। आम जनता के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक दुष्प्रभावों को रोकना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड रोजगार विहीन है। राज्य बनने के बाद भी उत्तराखंड में रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो पाए हैं। अधिकतर लोग राज्य के बाहर जाकर अपना कार्य करते हैं। महामारी के कारण यहां पर निवास कर रहे लोगों के साथ साथ बाहर काम करने वाले लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर उत्तराखंड के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे। जनता को राहत देने के लिए प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों, कॉलेजों की एक वर्ष की फीस माफ की जाए। बिजली एवं पानी की आपूर्ति घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक वर्ष निशुल्क की जाए। राज्य की जनता के लिए रोजगार भत्ता जारी किया जाए । राज्य के प्रत्येक परिवार को आर्थिक पैकेज की घोषणा सरकार करे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵