हरेला पर्व में उधमसिंह नगर में रोपे जाएंगे पौने दो लाख पौधे
हरेला पर्व में उधमसिंह नगर में रोपे जाएंगे पौने दो लाख पौधे

हरेला पर्व में उधमसिंह नगर में रोपे जाएंगे पौने दो लाख पौधे

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर), 03जुलाई (हि. स.)। जनपद में वन एवं जलवायु परिर्वतन को बढ़ावा देने के लिये उत्तराखंड कैम्पा निधि से 16 जुलाई को हरेला पर्व पर विभिन्न प्रजातियों के पौने दो लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को जिला अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने दी। उन्होंने इस मसले पर उत्तराखंड कैम्पा निधि के अन्तर्गत विभिन्न वन प्रभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें डीएफओ नितिश मणी त्रिपाठी,अभिलाषा, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट नरेश चन्द्र दुर्गापाल, वन विभाग के हिमांशु आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विजय आहूजा/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in