two-more-saints-brahmalin-infected-the-corona-of-niranjani-arena
two-more-saints-brahmalin-infected-the-corona-of-niranjani-arena

निरंजनी अखाड़े के कोरोना संक्रमित दो और संत ब्रह्मलीन

हरिद्वार, 30 अप्रैल (हि. स.)। शहर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस प्रकोप के चलते निरंजनी अखाड़े के दो संतों का शुक्रवार को निधन हो गया। दोनों साधुओं के निधन के बाद निरंजनी अखाड़े में शोक व्याप्त है। इससे पहले निरंजनी अखाड़े के संतों का कोरोना के कारण निधन हो चुका है। बताया गया कि निरंजनी अखाड़ के संत अजय गिरी (55) का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा था। आज उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा दूसरे संत सोमनाथ (50) हरिद्वार के दूधाधारी बर्फानी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। इसी के साथ शुक्रवार को निरंजनी अखाड़े के 50 संतों का कोरोना सैंपल लिया गया है। इससे पूर्व निरंजनी अखाड़े के महंत मनीष भारती, राकेश पुरी, प्रेमलता गिरी का निधन हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in