सल्ट के उपचुनाव में त्रिवेन्द्र और विजय भी होंगे स्टार प्रचारक

trivandra-and-vijay-will-also-be-star-campaigners-in-salt-by-election
trivandra-and-vijay-will-also-be-star-campaigners-in-salt-by-election

देहरादून, 31 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी सूची में त्रुटिवश उपरोक्त नाम प्रिंट होने में छूट गए थे। इन दाेनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को पूर्व से ही पार्टी के स्टार प्रचारक सूची में सम्मिलित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in