tributes-paid-to-the-brahmin-saints-of-niranjani-akhara
tributes-paid-to-the-brahmin-saints-of-niranjani-akhara

निरंजनी अखाड़े के ब्रह्मलीन संतों को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार, 02 मई (हि.स.)। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि निरंजनी अखाड़े के संतों का ब्रह्मलीन होना अखाड़े के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। रविवार को हनुमान घाट पर कोरोना से ब्रह्मलीन हुए श्री निरंजनी अखाड़ा के संतों को गंगा में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संतों का सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान रहा है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मां गंगा सभी ब्रह्मलीन संतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। नवीन कुमार व सचिन कुमार ने कहा कि संतों के निधन से अखाड़े को जो क्षति हुई है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस विकट संकट में सभी को सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। सभी मिलकर इस संकट से देश को जल्दी से जल्दी उबारने के लिए भगवान से प्रार्थना करें। संतों को श्रद्धांजलि देने वालों में अंकित पुरी, पंडित राजीव डंडरियाल, अर्जुन कश्यप, भारत भूषण आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in