tribute-paid-to-dr-indira-hridayesh
tribute-paid-to-dr-indira-hridayesh

डॉ. इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

नैनीताल, 14 जून (हि.स.)। विभिन्न संगठनों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के रविवार को हुए असामयिक निधन पर शोक संवेदना जताई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें कर्मचारियों का हितैषी बताया। महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत ने डॉ. इंदिरा हृदयेश को उनके आवास पर जाकर अंतिम विदाई दी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में महासंघ के महामंत्री लक्ष्मण रौतेला, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन शाखा के अध्यक्ष दीपक बिष्ट, सचिव नवल बिनवाल, डीएसबी परिसर के शाखा अध्यक्ष एनबी पालीवाल सचिव कुंवर सिंह बिष्ट, भीमताल शाखा के सचिव मनोज रौतेला भी शामिल हैं। मां नयना देवी व्यापार मंडल ने डॉ. हृदयेश के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सभा आयोजित की। शोक सभा में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन, उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल तथा रोमित, मयंक, तन्मय व देव आदि संस्थापक सदस्य शामिल रहे। तल्लीताल व्यापार मंडल ने डॉ. हृदयेश के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में अध्यक्ष मारुति नंदन साह, महामंत्री अमरदीप सिंह सनी, उपाध्यक्ष नासिर खान व ममता जोशी उप सचिव जयंत उप्रेती व कोषाध्यक्ष हरीश लाल सहित कई अन्य व्यवसायी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित शोक सभा में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, जिला महामंत्री देवेंद्र लाल, नगर अध्यक्ष शाकिर अली सहित विनोद कुमार, प्रदीप साह, मो. खुर्शीद हुसैन, किशन लाल, सुनील कुमार, महेश चंद्र आर्या, नईम अहमद, विजय साह, विद्या देवी, मनीष लाल व शान बुरहान आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता गोपाल रावत, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, पूर्व सभासद कैलाश अधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुन्नी तिवारी तथा कुमाऊं विवि के महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक एवं आचार्य नरेंद्र देव शोध संस्थान की प्रो. नीता बोरा शर्मा सहित अनेक अन्य लोगों ने भी डॉ. हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in