back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओवररेटिंग की शिकायत पर सख्ती हो: गणेश जोशी

देहरादून, 31 मई (हि.स.)। कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को अपने न्यू कैंट रो स्थित कैम्प कार्यालय में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में मंत्री ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से फल-सब्जी, राशन इत्यादि की ओवररेटिंग की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने सेनेटाइजेशन करवाने, सीटी स्कैन की रेट लिस्ट को लैब के बाहर चस्पा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी सहित एसएसपी, मण्डी परिषद एवं डीएसओ को इस बाबत तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार राशन वितरण करने को कहा। कहा, यदि राशन वितरण के दौरान गड़बड़ी की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाए। कोविड अस्पताल में परिवर्तित होगा क्यारा मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि क्यारा स्थित राजकीय आयुष चिकित्सालय को तीन दिन के भीतर कोविड उपचार अस्पताल में परिवर्तित किया जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिये कि सीटी स्कैन के रेट तय होने के बाद भी संचालकों द्वारा अपने लेबों के बाहर रेट लिस्ट नहीं लगायी गयी है, जिससे आम जनता को दिक्कतें हो रही हैं। मंत्री ने मसूरी तथा कालसी में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के विषय में जानकारी मांगी और जिलाधिकारी से कहा कि तत्काल प्लांट स्थापित किया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी डा.आशीष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय,मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अनूप डिमरी, जिला आपूर्ति अधिकारी जसंवत कण्डारी,जिला आयुष अधिकारी डा. मिथिलेश सिंह, सचिव मण्डी समिति विजय थपलियाल,अपर जिलाधिकारी गिरीश गुणवंत उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस 19 के फिनाले से निकलकर पवन सिंह क्यों पहुंचे मुंबई क्राइम ब्रांच? जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, बिग बॉस 19 के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ मंच साझा करने...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵