there-is-no-incident-of-forestry-in-the-state-man-singh
there-is-no-incident-of-forestry-in-the-state-man-singh

प्रदेश में वनाग्नि की कोई घटना नहीं: मान सिंह

देहरादून, 24 अप्रैल (हि.स.)। पूरे उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण शनिवार को प्रदेश में वनाग्नि की कोई घटना नहीं हुई। एक अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रदेश में वनाग्नि की कुल 1721 घटनाएं हुईं जिनसे 2327.29 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ तथा 6146952 लाख रुपये की क्षति हुई। इन घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई। तीन लोग घायल हुए। साथ ही 22 पशुओं की मृत्यु तथा दो पसु घायल हो गया। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन मान सिंह के अनुसार वनाग्नि की घटनाएं न होने से वनों तथा जनता को काफी राहत मिली है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in