back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना टीकाकरण के लिए गांव-गांव में पहुंचेगा सुरक्षा रथ

ऋषिकेश, 02 ( जून )। कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम मे तेजी लाने के लिए ऋषिकेश में एक नया तरीका अपनाया जा रहा है। महापौर अनीता ममगांई ने ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए सुरक्षा रथ (मोबाइल वाहन) को रवाना किया है। यह वाहन ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय का है। बुधवार को ममगांई ने देहरादून रोड स्थित सरकारी अस्पताल के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू की वजह से आवागमन के साधन बंद है। इसलिए यह व्यवस्था की गई है। अब लोगों को घर पर ही टीका लग सकेगा। वैक्सीनेशन की चुनौती से निपटने के लिए छोटे-छोटे वैक्सीनेशन सेंटर खोले जाने के साथ-साथ मोबाइल टीमों को मोर्चों पर उतारा जाएगा। निगम के गुमानीवाला वाला स्थित कैम्प कार्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर खुल चुका है। इस दौरान डॉ संतोष पन्त, नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना, पार्षद विपिन पंत, बीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोघा,विजय बडोनी, विजय बिष्ट, अमन भट्ट आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...