back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेसहारा परिवार की मदद की गेंवला पुलिस चौकी इंचार्ज ने

उत्तरकाशी, 12 मई (हि.स.)। वह पुत्री नहीं पुत्र से बढ़कर थी। घर पर चार सदस्यों के पालन पोषण का भार संभालती अंजली अपनी बुजुर्ग दादी, बीमार पिता,कोमा में गये भाई और लाचार मां की हंसी-खुशी का सहारा बनी हुई थी। 10 मई को कल्याणी के पास कार हादसे में फेडी गांव की इस इस बेटी अंजली की मौत हो गई थी। भाग सिंह पहले से ही अभागा रहा। 18 वर्ष का बेटा गणेश पिछले साल से कोमा में है। घर पर बूढ़ी मां भी है जिन्हें अंजली के हौसले ने संभाला था। अब ये परिवार बेसहारा है। गेंवला पुलिस चौकी इंचार्ज समीप पांडे देवदूत बनकर भाग सिंह के घर पर पहुंचे। उन्हें पन्द्रह हजार रुपये और राशन की फौरी राहत दी। पुलिस की इस दरियादिली की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। लोग चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेताओं को खबू कोस रहे हैं। स्थानीय निवासी व टैक्सी संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों से भाग सिंह की मदद करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵