back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री की मौजूदगी में मोर्चा अध्यक्षों की बैठक शुरू

देहरादून, 27 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक से पहले मोर्चा अध्यक्षों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सभी सातों मोर्चां के पदाधिकारियों संग ग्रामीण क्षेत्रों के सेवा कार्यों की समीक्षा की जा जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में कोरोना के दौरान उनकी ओर से किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह से सेवा कार्य किये जा रहे हैं और इस दिशा में अभी और अधिक कार्य को कैसे बढ़ाया जा सकता, इन सभी विषयों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री के साथ 2 बजे से 3 बजे बैठक होगी। फिर दोपहर बाद 4 से 6 बजे पार्टी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सभी सांसद व कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का मुस्लिम समाज को संदेश, बोलें- नदी की पूजा करें, सूर्य नमस्कार करें

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गोरखपुर के खोराबार स्थित मालवीय नगर श्रीराम बस्ती खेल मैदान में बुधवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में RSS...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵