the-development-of-the-state-will-be-in-accordance-with-the-dreams-of-the-martyrs-madan-kaushik
the-development-of-the-state-will-be-in-accordance-with-the-dreams-of-the-martyrs-madan-kaushik

शहीदों के सपनों के अनुरूप होगा राज्य का विकास: मदन कौशिक

देहरादून, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि भाजपा शहीदों के सपनों के अनुरूप उतराखंड का विकास कराएगी। राज्य निर्माण में मातृशक्ति के संघर्ष व जनांदोलन का सम्मान करते हुए प्रदेश हित में कदम आगे बढ़ाएगी। उन्होंने यह विचार कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक में उत्तराखंड आंदोलन में शहीद आंदोलकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के मौके पर व्यक्त किए। इसके बाद कौशिक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा अंत्योदय विकास के सिद्धांत के तहत राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाएगी। पंडित जी का सादगी भरा जीवन और सिद्धांत हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। कौशिक ने घंटाघर स्थित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इससे पहले सुबह प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के यमुना कॉलोनी आवास पर जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने कौशिक का स्वागत किया। इसके बाद काफिले के साथ शहीद स्मारक पहुंचे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक राजपुर खजान दास, आदित्य चौहान, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, रतन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in