हरिद्वार, 08 मार्च (हि.स.)। टाटा शक्ति ने गंगा तट पर महिलाओं के 50 चेंजिंग रूम (शक्तिशाली कवच) का निर्माण कराया है। सोमवार को महिला दिवस पर इसका उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मेलाधिकारी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टाटा शक्ति द्वारा कुम्भ क्षेत्र के विभिन्न घाटों के लिये 50 चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि हम एक वुमेन फ्रेंडली कुम्भ कराएं। इस दिशा में यह अच्छा कदम है। चेंजिंग रूम में शीशा, स्टूल, डस्टबिन, हैंगर और हैंडल आदि की सुविधा है। इस अवसर पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित एकल विद्यालय संगठन संस्था की उत्तराखंड उपाध्यक्ष रमा गुंसाई, टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर पवन लोधी, टाटा शक्ति के उत्तराखंड के डिस्ट्रीब्यूटर बिहानी इंटरनेशनल प्रा.लि. के मैनेजर बिहारी लाल चोमवाल, स्थानीय डीलर बालाजी आयरन स्टोर के मालिक दीपक मणि गुप्ता, श्री गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक संजय वर्मा, भाजपा नेत्री अनीता वर्मा, लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास और व्यापारी नेता राजू वधावन आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद




