back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टनकपुर- कर्फ्यू उल्लंघन के नाम पर पुलिस ने सेना के जवान और उनके पिता को पीटा, पीड़ित ने सीएम पोर्टल में दर्ज कराई शिकायत।

टनकपुर 25 अप्रैल (हि.स.)। एक माह की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौट रहे आर्मी मेडिकल कोर के जवान की टनकपुर पुलिस ने कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में कथित रूप से पिटाई लगा दी। पुलिस कर्मियों की दादागिरी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने फौजी के सामने ही उसके पिता को भी डंडे मार दिए। बाद में पुलिस पिता-पुत्र को थाने ले गई। आरोप है कि थाने में भी दोनों के साथ अभद्रता की गई। फौजी के पिता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में दर्ज करा दी है। चम्पावत विकास खंड के सिप्टी क्षेत्र के बड़पास गांव निवासी अरुणाचल प्रदेश में तैनात आर्मी मेडिकल कोर का जवान भुवन चंद्र जोशी पुत्र कृष्णानंद जोशी रविवार को छुट्टी काटकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे जवान के पिता उसे टनकपुर बस अड्डे तक छोडने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि राजाराम चौराहे के पास पुलिस कर्मियों ने दोनों को रोक लिया और साप्ताहिक कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप लगाने लगे। जब फौजी ने अपना परिचय दिया तो पुलिसकर्मी दबंगई दिखाने लगी। इस पर पुलिस ने दोनों की पिटाई लगा दी। जवान ने अपना परिचय पत्र भी दिखाया और ड्यूटी में जाने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। आरोप है कि पुलिस दोनों को थाने ले गई और वहां भी पिता पुत्र के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया, जिसके बाद फौजी भुवन चंद्र जोशी बरेली तक रोडवेज की बस से रवाना हुए। इस घटना से आहत फौजी के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि है पुलिस द्वारा की गई मारपीट में उनके पैरों में चोट आई है। इस मामले में टनकपुर के सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि फौजी और पुलिसकर्मियों में कहासुनी का मामला सामने आया था। पुलिस द्वारा थाने लाने के बाद फौजी द्वारा परिवार सहित ड्यूटी जाने की बात कहने पर पुलिस द्वारा उसे छोड दिया गया। मारपीट की बात सामने नहीं आई है। हिंदुस्थान समाचार/राजीव मुरारी

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵