back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वामी यतीश्वरानंद ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

हरिद्वार, 18 मई (हि.स.)। राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल नारसन का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केंद्र अधीक्षक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से फोन पर बात की और वहां की असुविधाओं को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वहां हो रहे वैक्सीनेशन की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में केवल दो ही संविदा डॉक्टर मिलने पर भी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। वहां मौजूद एसीएमओ डॉ. शाक्या को नारसन स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि में आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध कराने के आदेश दिए। स्वामी ने अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश एसीएमओ को दिए। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही पुनः निरीक्षण करेंगें। उन्होंने कहा कि इस भयानक बीमारी पर काबू पाने के लिए सरकार प्रयासरत है, इसलिए वह स्वयं जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसके बाद गन्ना मंत्री स्वामी यातिश्वरानन्द ने बहादरपुर जट गांव में कोरोना एवं अन्य बीमारियो से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। गांव में कोरोना की रोकथाम के लिए अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के लिए सख्त निर्देश दिए। गन्ना मंत्री स्वामी यातिश्वरानन्द ने लिब्बरहेड़ी गांव का भी दौरा किया तथा वहां पर हो रही कोरोना टेस्टिंग के बारे में भी डॉक्टरों से जानकारी ली। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵