swami-shardananda-giri-brahmalin-of-sri-tripura-yoga-ashram
swami-shardananda-giri-brahmalin-of-sri-tripura-yoga-ashram

श्री त्रिपुरा योग आश्रम के स्वामी शारदानंद गिरि ब्रह्मलीन

हरिद्वार, 30 जून (हि.स.)। तीर्थ नगरी हरिद्वार, काशी, प्रयागराज सहित देश-विदेश में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के परमाध्यक्ष स्वामी शारद नंद गिरि महाराज गंभीर बीमारी और हृदय घात के चलते ब्रह्मलीन हो गए । उनके ब्रह्मलीन हो जाने से हरिद्वार कनखल स्थित स्वामी शारदानंद गिरि महाराज के आश्रम श्री त्रिपुरा योग आश्रम में शोक की लहर है। महानिर्वाणी अखाडे से जुड़े ब्रह्मलीन स्वामी शारदा नंद गिरि महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गुरु भाई शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी, स्वामी केशवानंद, स्वामी नरसिंघानंद, चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद, पुरुषार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी निरंजन स्वामी आदि ने कहा है कि शारदानंद गिरि महाराज सरलता और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे। संस्कृत सहित कई भाषाओं के ज्ञाता स्वामी शारदानंद गिरि उच्च कोटि के साहित्यकार थे। श्री त्रिपुरा योग आश्रम कनखल के प्रबंध आचार्य चिंतामणि, स्वामी शारदानंद गिरि महाराज की पुणे निवासी शिष्या लक्ष्मी राजन सिंह, शशी, सौमा नायर, अनीता वर्मा सहित स्वामी शारदानंद गिरि महाराज से जुड़े लोगों ने उनहें श्रद्धांजलि अर्पित की है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in