swami-nityanand-brahmlin-mourning-in-valmiki-samaj
swami-nityanand-brahmlin-mourning-in-valmiki-samaj

स्वामी नित्यानन्द ब्रह्मलीन, वाल्मिीकि समाज में शोक

हरिद्वार, 01 जून (हि.स.)। कनखल स्थित वाल्मिीकि आनन्द आश्रम के परमाध्यक्ष बाल्मिीकाचार्य स्वामी नित्यानंद महाराज लंबी बीमारी के बाद एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान ब्रह्मलीन हो गए। किड़नी की बीमारी से पीड़ित स्वामी नित्यानंद को हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। हरिद्वार के कनखल शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वामी नित्यानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने से वाल्मिीकि समाज में शोक की लहर है। वाल्मिीकि आश्रम महंत स्वामी मानदास महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी नित्यानंद महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उनका निधन बाल्मिीकि समाज के लिए क्षति है। वाल्मिीकि समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मायाराम, महामंत्री महीपाल, अशोक तेश्वर, नाथीराम पेवल, नितिन पेवल, अनुरोध चंचल, सत्यपाल चंचल, रितेश तेश्वर, नितिन तेश्वर, आत्माराम बेनीवाल, नवीन छाछर, सुनील राजौर, अशोक छाछर, एसपी सिंह, राजेंद्र चैटाला, नरेश चनयाना, राजेंद्र श्रमिक, आनन्द कांगड़ा, रविदत्त पप्पी, अजय वैद आदि ने स्वामी नित्यानन्द के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भगवान महर्षि वाल्मिीकि व मां गंगा से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in