उत्तराखंड
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों का जाना कुशलक्षेम
देहरादून, 04 जून (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को संक्रमण की दूसरी लहर के बीच राज्य के सभी विधायकों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष नेसभी विधायकों से दूरभाष पर व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनकी कुशल क्षेम ली। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से उपजे हालातों की भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों से समय पर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाने का भी आग्रह किया। विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की बात भी कही। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश