Sona Sajwan will participate in the workshop of Panchayat representatives
Sona Sajwan will participate in the workshop of Panchayat representatives

पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला में हिस्सा लेंगी सोना सजवाण

नई टिहर, 05 जनवरी (हि.स.)। लोकसभा सचिवालय के तत्वावधान में 8 जनवरी को देहरादून में लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला में टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवाण भी प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार को दी। सोना सजवाण के मुताबिक कार्यशाला में प्रदेश के करीब 310 पंचायत प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिपंस कार्यशाला में शामिल होंगे। टिहरी जिपं से सर्वाधिक 25 जिपंस कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in