केदारनाथ में लगातारी जारी बर्फबारी
केदारनाथ में लगातारी जारी बर्फबारी

Snowfall In Kedarnath : केदारनाथ में लगातारी जारी बर्फबारी, दूसरे दिन भी नहीं कर सके श्रद्धालु दर्शन

Snowfall In Kedarnath : पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। इस कारण यात्रा बंद रही। यात्रियों को सुरक्षित रोक दिया गया है।

रुद्रप्रयाग, एजेंसी। उत्तराखंड में मौसम की भारी चेतावनी के बाद केदारनाथ धाम में दो दिनों से भारी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा बुधवार को पूर्ण रूप से बंद रही। तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। जो यात्री कल केदारनाथ पहुंचे थे, उन्हें दर्शन करवाकर सकुशल नीचे भेजा जा रहा है। केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के चलते टेंट भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिस कारण धाम में रहने की समस्या बढ़ती जा रही है।

धाम में लगातार बर्फबारी जारी

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई और धाम में लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा पूर्ण रूप से रोकी गई। एक भी यात्री को केदारनाथ नहीं भेजा गया। यात्रियों को रुद्रप्रयाग, गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतापुर, फाटा, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि आदि स्थानों पर सुरक्षित रोका गया है। धाम में बर्फबारी के कारण अत्यधिक ठंड बढ़ गई है। पैदल मार्ग पर भी खतरा बढ़ गया है। जो यात्री कल मंगलवार को धाम भेजे गये थे, उन्हें बुधवार को दर्शन करवाकर नीचे वापस लाया गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिये पैदल मार्ग सहित धाम में सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।

मौसम ठीक होने पर ही यात्रियों को धाम जाने की सलाह दी

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। इस कारण यात्रा बंद रही। यात्रियों को सुरक्षित रोक दिया गया है। यात्रियों से अपील की जा रही है मौसम खराब है, जिस कारण यात्रा रोकी गई है। मौसम साफ होने पर यात्रा शुरू की जायेगी। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ सहित सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को यात्रियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मौसम ठीक होने पर ही यात्रियों को धाम जाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण केदारनाथ में उन्हें मुश्किलें हो सकती हैं। केदारनाथ में दोपहर बाद अन्य दिनों की तरह भीड़ नहीं देखी गई। पुलिस ने सभी यात्रियों को दर्शन कराने के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग भेज दिया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in