देहरादून, 02 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पश्चिम बंगाल चुनाव में उत्तराखंड भाजपा नेता शादाब शम्स को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शादाब शम्स को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के चुनावों के लिए प्रभारी बनाया है। शादाब शम्स इससे पहले भी कई अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। मौजूदा वक्त में शादाब शम्स उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




