पचास प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

sewing-machines-distributed-to-fifty-trained-women
sewing-machines-distributed-to-fifty-trained-women

नई टिहरी, 05 फरवरी (हि.स.)। प्रतापनगर के मदन नेगी कस्बे में कफलोग जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत के सहयोग से धारमंडल क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को यहां सिडवी संस्था ने 50 महिलाओं को सिलाई मशीनें और प्रमाण पत्र बांटे गए। भुवनेश्वरी महिला आश्रम अंजनीसैंण महिलाओं को सिलाई का 18 दिन का प्रशिक्षण दे रहा है। कार्यक्रम में पहुंची बाल सरंक्षण आयोग अध्यक्ष उषा नेगी ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in