selected-for-local-vegetable-growers-in-pauri
selected-for-local-vegetable-growers-in-pauri

पौड़ी में स्‍थानीय सब्‍जी उत्‍पादकों के लिए स्‍थान किया गया चयनित

-शहर वासियों को आसानी से उपलब्ध होगी स्थानीय सब्जी पौड़ी,17 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी के बीच मुख्यालय पौड़ी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सब्जी उत्पादकों के लिए राहत की खबर है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष की मांग पर पालिकाध्यक्ष ने बस अड्डा पौड़ी में स्थानीय सब्जी उत्पादको को दुकान लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर दिया है। अब शहरवासियों को स्थानीय सब्जियां आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। इससे सब्जी उत्पादको को स्वरोजगार भी मिलेगा। सोमवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी ने पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम से मुलाकात की। इस मौके पर दनोसी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। कहा कि स्थानीय सब्जी उत्पादको को शहर क्षेत्र में सब्जी उत्पादको के लिए स्थान चिन्हित कर विक्रय की अनुमति दी जाय। दनोसी ने कहा कि बस अड्डा, नया बस अड्डा, एजेंसी चौक, कलक्ट्रेट परिसर सहित अन्य क्षेत्रों में जगह दी जाय। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन अनुमति देता है, तो स्थानीय सब्जी उत्पादको को महामारी के दौर में स्वरोजगार मिल जाएगा। साथ ही लोगों को ताजी व स्थानीय सब्जियां सस्ते दामों पर उपलब्ध होगी। जिला उपाध्यक्ष दनोसी ने शहर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन में सहयोग के लिए एक सेनेटाइजेशन मशीन भी उपलब्ध कराए जाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने स्थानीय सब्जी उत्पादको को बस अडडा में स्थान चिन्हित कर दुकान लगाए जाने की अनुमति कोविड काल के लिए दे दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ राज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in