back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सतपाल महाराज ने ग्रीन एग्रीकल्चर परियोजना का शुभारंभ किया

देहरादून, 15 जून (हि.स.)। प्रदेश के जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार जलागम प्रबंध निदेशालय की ग्रीन एग्रीकल्चर परियोजना का शुभारंभ किया । इस परियोजना से पौड़ी जनपद के राजाजी कॉर्बेट वन्य जीव कॉरिडोर तथा कॉर्बेट वन्य जीव परिदृश्य क्षेत्र के 1065 गांवों के 2,18,000 लोगों को लाभ मिलेगा। यह जानकारी सतपाल महाराज के मीडिया प्रभारी निशीत सकलानी ने दी। उन्होंने बताया कि इस सात वर्षीय परियोजना के माध्यम से राजस्व गांवों में कृषि क्षेत्र सुधार, जैव विविधता संरक्षण और मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने में लाभ मिलेगा। जलागम मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र की अनुपजाऊ जमीन पर विशेष कार्य किए जाएंगे। चिह्नित बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर वहां दालें और अन्य तरह के औषधीय पौधे उगाए जाएंगे। इसका लाभ आम आदमी को मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/साकेती

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵